spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरदासपुर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा:राजनीतिक और धार्मिक हस्तियों ने टेका मत्था, रथ खींचने की मची होड़




गुरदासपुर शहर में ‘हरे कृष्ण संघ’ द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा बेहद धूमधाम और श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर पूरा शहर “हरे रामा, हरे कृष्णा” और “जय जगन्नाथ” के जयकारों से गूंज उठा। इस अलौकिक रथ यात्रा में गुरदासपुर और आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी और सुभद्रा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। रथ यात्रा में भक्ति का ऐसा रंग चढ़ा कि हर कोई भगवान के रथ की रस्सी को छूने और उसे खींचने के लिए आतुर दिखा। इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी नतमस्तक होने पहुंचे। इनमें स्थानीय विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन राजीव शर्मा और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता अमरजोत सिंह बब्बेहाली मुख्य रूप से शामिल हुए। इन नेताओं ने भगवान के रथ के आगे माथा टेककर पंजाब की सुख-समृद्धि की कामना की। कृष्ण मंदिर से शुरू होकर पूरे शहर में घूमा रथ; पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत यह अलौकिक रथ यात्रा संगलपुरा रोड स्थित ऐतिहासिक कृष्ण मंदिर से विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई। इसके बाद रथ यात्रा ने शहर के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौकों और रिहायशी इलाकों का चक्कर लगाया। यात्रा के पूरे मार्ग में भक्तों द्वारा रथ पर लगातार फूलों की बारिश की गई। भगवान के स्वागत में शहर भर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह खाने-पीने के भव्य स्टॉल (लंगर) लगाए गए थे, जहां श्रद्धालुओं को फल, मिठाई और ठंडा जल वितरित किया गया। सफाई कर्मचारियों की मानवता: आस्था के सम्मान में एक दिन के लिए तोड़ी हड़ताल इस भव्य आयोजन की सबसे खूबसूरत और अनुकरणीय तस्वीर सफाई कर्मचारियों के रूप में सामने आई। अपनी मांगों को लेकर पूरे राज्य में हड़ताल पर चल रहे गुरदासपुर के सफाई कर्मचारियों ने भगवान जगन्नाथ जी के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा दिखाते हुए एक दिन के लिए अपनी हड़ताल वापस ली। उन्होंने रात-दिन एक करके रथ यात्रा के पूरे मार्ग की न केवल विशेष सफाई की, बल्कि वहां मौजूद कूड़े के बड़े-बड़े ढेरों को भी हटा दिया। उनके इस सेवाभाव के कारण हजारों श्रद्धालुओं को साफ-सुथरे मार्ग पर चलने का अवसर मिला, जिसकी पूरे शहर में सराहना की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles