मोगा जिले के पत्तो हीरा सिंह वाला गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर दिया। इस हमले में कुलवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 1 मई की शाम को हुई जब कुलवंत सिंह रोजाना की तरह सैर के लिए निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हथियारबंद हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों की मंशा कुलवंत सिंह को जान से मारने की थी। पीड़ित ने शोर मचा कर जान बचाने की कोशिश की कुलवंत सिंह ने शोर मचाकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। लोगों को आता देख हमलावर धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। हमले में कुलवंत सिंह बुरी तरह घायल हो गए और हमलावर उनकी सोने की चेन और अंगूठी भी छीनकर ले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल कुलवंत सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने इस संबंध में वरिंदर सिंह उर्फ बिल्ला, निवासी पत्तो हीरा सिंह वाला गांव, सहित चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक थानेदार कृष्ण गोपाल कर रहे हैं।जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
Source link
मोगा में पुरानी रंजिश में व्यक्ति पर हमला:सैर के दौरान हथियारबंद आरोपियों ने घेरा, लूटपाट कर फरार, 5 पर केस दर्ज
