spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में पति ने हथौड़े से पत्नी को पीटा:गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती, आरोपी की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी




मोगा जिले के निहाल सिंह वाला कस्बे के गांव घोलिया खुर्द में घरेलू विवाद के चलते एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, पति जगतार सिंह ने अपनी पत्नी अमनदीप कौर पर हथौड़े से हमला कर दिया। इस घटना से गांव और आसपास के क्षेत्रों में रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हमले के बाद अमनदीप कौर को तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है और इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति जगतार सिंह नशे की हालत में था और घरेलू विवाद के दौरान उसने यह हमला किया। आरोपी की तलाश में छापेमारी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी जगतार सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। किसान नेता सुख गिल मोगा अपने साथियों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कानून का सख्ती से पालन आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles