spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा:चार आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन, 350 नशीली गोलियां और अवैध शराब बरामद




जिला पुलिस द्वारा नशों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से हेरोइन, नशीली गोलियां और अवैध शराब बरामद की गई है। यह जानकारी जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चहल ने दी। उन्होंने बताया कि थाना फतेहगढ़ पंजतूर के सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह ने गश्त के दौरान गांव रटोलबेट जीरा निवासी दिलशान उर्फ वंस को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन मिली। इसी प्रकार, थाना धर्मकोट के हवलदार कुलजीत सिंह ने देर रात गश्त के दौरान गांव अम्मीवाला निवासी हरजीत सिंह उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया, जो वर्तमान में जलालाबाद पूर्वी में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से 200 नशीली गोलियां बरामद कीं। एक अन्य मामले में, थाना सिटी मोगा के सहायक थानेदार निर्मल सिंह ने पुलिस टीम के साथ गश्त करते हुए गांव मलके निवासी जसकरण सिंह उर्फ राजा को गिरफ्तार किया। जसकरण वर्तमान में टीचर कॉलोनी, मोगा में रहता है। उसके कब्जे से 150 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया पुलिस ने इन तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, थाना निहाल सिंह वाला के सहायक थानेदार गुरदीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर गांव मानूंके निवासी बिट्टू सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से 22 बोतलें अवैध शराब (हीर सौंफियां पंजाब) बरामद की गईं। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिला पुलिस प्रमुख ने कहा कि नशा तस्करों और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles