spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में जमीन विवाद में व्यक्ति से मारपीट:गंभीर रूप से घायल; खेत की जमीन को लेकर चल रहा था विवाद




मोगा जिले के निहाल सिंह वाला थाना क्षेत्र के गांव मानूंके में सांझी जमीन के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि लखा पट्टी मानूंके निवासी मनजीत गिल (42) ने शिकायत दर्ज कराई है। मनजीत के अनुसार, 31 मार्च को गुरप्रीत सिंह और जसप्रीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह (निवासी तारा पट्टी मानूंके) ने आपसी रंजिश के तहत उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने मनजीत की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसे कई चोटें आईं। घायल मनजीत गिल को तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसके शरीर पर कुल छह चोटें दर्ज कीं, जिनमें से एक गंभीर बताई गई है। खेत की जमीन को लेकर था झगड़ा प्रारंभिक जांच से पता चला है कि खेत की सांझी पट्टी (मेड) के लिए यह विवाद था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच सहायक थाना प्रभारी गुरदीप सिंह कर रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles