spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में घर के आगे कूड़ा फेंकने पर विवाद:महिला से मारपीट, छह लोगों पर मामला दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी




मोगा के थाना मैहना के अंतर्गत आते गांव डाला में घर के सामने कूड़ा-कर्कट इकट्ठा करने और फेंकने को लेकर हुआ एक मामूली विवाद इस कदर बढ़ गया कि उसने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में दबंगों ने एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता को इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की गहन तफ्तीश के बाद एक ही परिवार व गांव के छह लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव खप्पेयांवाली की रहने वाली अमनदीप कौर ने थाना मैहना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव डाला में घर के आगे कूड़ा-कर्कट जमा करने और उसे वहां फेंकने को लेकर उनका कुछ स्थानीय लोगों के साथ विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की, जिसमें वे बुरी तरह चोटिल हो गईं। शोर मचने पर इकट्ठा हुए लोगों ने उन्हें बचाया और मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद 6 नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज शिकायत मिलने के बाद मैहना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले प्राथमिक रपट (DDR) दर्ज की और मामले के तथ्यों की बारीकी से पड़ताल की। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने अमनदीप कौर के बयानों और अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सतनाम सिंह, कमलजीत कौर, जगतार सिंह, सोनू उर्फ घुग्गा, मनप्रीत कौर और लवप्रीत कौर उर्फ पूजा (सभी निवासी गांव डाला) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी मामले की तफ्तीश कर रहे सहायक थानेदार (ASI) नाहर सिंह ने बताया कि यह हिंसक झगड़ा 5 जून को हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के दावों को सुना और घटनास्थल का मुआयना किया। जांच में पीड़िता के आरोप पूरी तरह सही पाए गए, जिसके बाद यह एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि केस दर्ज होने के बाद से ही सभी नामजद आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार हैं। पुलिस की टीमें उनकी धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही सभी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि आगामी जांच में जो भी अन्य तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर चार्जशीट तैयार की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles