Related Posts

मोगा में कार ने स्कूटी को मारी टक्कर:हादसे में एक व्यक्ति की मौत, नाबालिग कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज




मोगा में निगाहा रोड पर हुए सड़क हादसे में एक स्कूटी चालक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थानेदार रशपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी रोड, मोगा निवासी अशोक कुमार गुप्ता अपनी एक्टिवा स्कूटी पर निगाहा रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक नाबालिग कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से होंडा सिटी कार चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज पुलिस अधिकारी के अनुसार, मृतक के बेटे चंद्र गुप्ता के बयानों के आधार पर नाबालिग कार चालक के खिलाफ थाना सिटी साउथ, मोगा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मृतक के शव का रविवार को सिविल अस्पताल मोगा में पोस्टमार्टम कराया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें