Related Posts

विधायक पठानमाजरा की नई कोठी में धार्मिक कार्यक्रम:सुखबीर बादल, मनजिंदर सिरसा शामिल; जेल से बाद पहली सक्रियता




पटियाला के सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने अपनी नई कोठी में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और भाजपा नेता व दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने भी शिरकत की। आम आदमी पार्टी के कई स्थानीय नेताओं ने भी पठानमाजरा को नई कोठी के लिए बधाई दी। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान हरमीत सिंह पठानमाजरा या किसी अन्य नेता ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। फिर भी, राजनीतिक गलियारों में इस आयोजन को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जेल से बाहर आने पर पहली सार्वजनिक कार्यक्रम इसे जेल से बाहर आने के बाद उनकी पहली बड़ी सार्वजनिक राजनीतिक गतिविधि के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार, विभिन्न दलों की नजर पठानमाजरा पर बनी हुई है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत शिरोमणि अकाली दल से की थी। हालांकि, जेल से रिहा होने के बाद वह सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि वह आम आदमी पार्टी नहीं छोड़ेंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हालिया घटनाक्रम और सरकार के खिलाफ उनके मुखर रुख के चलते क्षेत्र में उनका जनाधार पहले की तुलना में मजबूत हुआ है। ऐसे में आने वाले समय में उनकी राजनीतिक भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें