spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:चालक के लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक पर केस दर्ज, दोनों एक ही गांव के




मोगा के कस्बा बाघापुराना के पास कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोगों व परिजनों के बयान पर पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा गांव माड़ी मुस्तफा के पास हुआ। मृतक बाइक सवार की पहचान गुरदर्शन सिंह निवासी गांव सरावां के रूप में हुई थी। वर्तमान में वह माड़ी मुस्तफा में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से जा रहे थे, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोगा भेजा गया है। कार की तेजरफ्तार और लापरवाही के कारण हादसा जांच अधिकारी सहायक थानेदार चरनजीत सिंह के अनुसार, मृतक की पत्नी वीरपाल कौर ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके पति गुरदर्शन सिंह मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, तभी आरोपी चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाते हुए उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के कारण गुरदर्शन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के गांव का है आरोपी कार चालक, लापरवाही का केस कार चालक सुखदीप सिंह उर्फ सिप्पू भी गांव माड़ी मुस्तफा का रहने वाला। यहीं मृतक भी लंबे समय से रह रहा था। थाना बाघापुराना पुलिस ने उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles