मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने जिले के लोगों से मुख्यमंत्री भगवंत मान के आज होने वाले लोक मिलनी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने यह अपील अपने सोशल मीडिया पेज पर लाइव आकर की। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान आज शाम मोगा के गांव चड़िक में लोक मिलनी कार्यक्रम में लोगों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वे जनता की समस्याएं सुनने के साथ-साथ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा करेंगे। सुझाव-मांगें CM के सामने रखने का अवसर डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मोगा और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों से शाम 4 बजे गांव चड़िक पहुंचकर लोक मिलनी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह लोगों के लिए अपनी समस्याएं, सुझाव और मांगें सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखने का महत्वपूर्ण अवसर है। समस्याओं का जल्द समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी मोगावासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचने का आग्रह किया।
Source link
मोगा में आज CM मान सुनेंगे जनता की समस्याएं:MLA अमनदीप बोलीं- सुझाव-मांगें रखने का अवसर, बड़ी संख्या में पहुंचें लोक मिलनी में
