![]()
मोगा पुलिस ने गांव सिंघांवाला में नशीले पदार्थ मिलने के एक वीडियो के वायरल होने के बाद त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में एक पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार बीते दिन गांव सिंघांवाला में कुछ किसान नेताओं और स्थानीय निवासियों ने एक युवक को रोका था। उसकी तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में नशीली पुड़ियां बरामद हुईं। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और बरामद नशीला सामान पुलिस को सौंप दिया। डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद थाना चढ़िक पुलिस ने तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि सहायक थाना प्रभारी सरताज सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे, तभी उन्हें एक गुप्त सूचना मिली। तलाशी में हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पुल ड्रेन संधुआं वाला के पास कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी युवक सुच्चा सिंह और उसके पिता गुरप्रीत सिंह, दोनों निवासी गांव सिंघांवाला को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 5 ग्राम हेरोइन और 40 नशीली गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी साउथ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है और उन्हें जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने यह भी कहा कि नशे के खिलाफ उनका अभियान सख्ती से जारी रहेगा।
Source link
मोगा पुलिस ने नशा तस्करी में पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार:वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद







