spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मुंगेर में व्यवसायी से 6 लाख के जेवरात ठगे:फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी ने सोने की जगह पत्थर दिया, आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस




मुंगेर में एक व्यवसायी से करीब 6 लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवरात ठग लिए गए। यह घटना रविवार दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक पर हुई। एक अज्ञात युवक ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर बड़ी बाजार निवासी बच्चु पाहुजा को निशाना बनाया और 50 ग्राम सोने के जेवरात लेकर फरार हो गया। पीड़ित बच्चु पाहुजा ने पुलिस को बताया कि वह बाजार से घर लौट रहे थे, तभी आजाद चौक के पास युवक ने उन्हें रोका। युवक ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए कहा कि इतने गहने पहनकर चलना सुरक्षित नहीं है। गहनों को सुरक्षित रखने का दिलाया भरोसा युवक की बातों में आकर पाहुजा ने अपनी सोने की चेन और अंगूठी उतार दी। ठग ने गहनों को सुरक्षित रखने का भरोसा दिलाया और उन्हें एक कागज में रखकर रुमाल में बांधने को कहा। इसी दौरान उसने चालाकी से असली गहनों की जगह पत्थर रख दिए और पोटली बदल दी। आरोपी ने पाहुजा को गहने सुरक्षित रखने की बात कहकर घर जाने को कहा और मौके से फरार हो गया। घर पहुंचने पर जब बच्चु पाहुजा ने पोटली खोली, तो उसमें गहनों की जगह पत्थर मिले। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। लोगों से अज्ञात व्यक्ति के झांसे में न आने की अपील इस घटना के बाद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के झांसे में न आएं और खुद को अधिकारी बताने वाले लोगों से सतर्क रहें। प्रशासन ने ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जागरूकता और सावधानी बरतने पर जोर दिया है। अगर ऐसी कोई सूचना आती है तो तुरंत 112 या लोकल पुलिस को जानकारी दें। वहीं इस घटना को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष रतन कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है, घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की पहचान करने का प्रयास जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles