![]()
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ‘मावा धीयां सत्कार योजना के तहत महिलाओं के खातों में राशि डाल दी गई है। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि इस समय मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) का काम चल रहा है। ऐसे में सभी को निर्धारित फॉर्म भरना होगा, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में बना रहे। उन्होंने कहा कि यदि फॉर्म नहीं भरा गया तो नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं रहेगा। यदि मतदाता सूची में नाम नहीं होगा, तो ‘मावा धीयां’ योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाएगा। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि एसआईआर (SIR) का फॉर्म जरूर भरें। अपना वोट बचाने के लिए फॉर्म भरना जरूरी है। यदि किसी तरह की मदद की जरूरत हो तो अपने स्थानीय वालंटियर से संपर्क करें। सीएम के वीडियो की मुख्य बातें – 1. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ‘मावा धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं के खातों में राशि भेजकर सरकार ने अपना वादा पूरा कर दिया है। साथ ही उन्होंने महिलाओं से अपील की कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के तहत अपना फॉर्म जरूर भरें, ताकि उनका नाम नई वोटर सूची में दर्ज हो सके। 2. उन्होंने कहा कि यदि एसआईआर (SIR) का फॉर्म नहीं भरा, तो नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं होगा। ऐसे में ‘मावा धीयां सत्कार योजना’ सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाएगा। जरूरत पड़ने पर स्थानीय वालंटियर से संपर्क कर फॉर्म भरने में सहायता लेने की भी अपील की।
अब एक अगस्त को जारी होगी राशि सरकार की तरफ से सीएम मावां धीयां सत्कार योजना के तह जिन महिलाओं ने स्कीम के लिए 25 जून के बाद रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें अब 1 अगस्त को 3 महीने की राशि जारी की जाएगी। इस दौरान उन्हें जुलाई, अगस्त और सितंबर की राशि भेजी जाएगी। जबकि इससे पहले 25 जून तक रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को 3 महीनों की राशि एडवांस भेजी जा चुकी है।
Source link
मावां-धीयां सत्कार योजना को लेकर CM का बड़ा ऐलान:वोटर सूची में नाम नहीं तो स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा; SIR फॉर्म जरूर भरें







