Top 5 This Week

Related Posts

मानसा में शख्स के घर NIA की रेड:डॉन शहजाद भट्टी से कनेक्शन की जांच, चैट-बातचीत हुई; ग्रामीण बोले- नशे का आदी है




मानसा जिले के कुलाना गांव में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार तड़के यदविंदर सिंह नामक व्यक्ति के घर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह करीब 5:30 बजे से जारी है। सूत्रों के अनुसार, यदविंदर की पाकिस्तान में बैठे डॉन शहजाद भट्टी के साथ चैट और बातचीत हुई है। एनआईए इसी संबंध में जांच कर रही है। NIAकी टीम यदविंदर सिंह के घर की तलाशी ले रही है और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी गहन जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शहजाद भट्टी इस व्यक्ति से किस प्रकार के काम करवाना चाहता था। नशे का आदी है यदविंदर सिंह ग्रामीणों ने बताया कि यदविंदर नशे का आदी है। वह 14 एकड़ जमीन का मालिक है, लेकिन नशे की लत पूरी करने के लिए अक्सर घर से बाहर रहता है, हालांकि अधिकांश समय वह घर पर ही मौजूद रहता है। फिलहाल, एनआईए की टीम द्वारा यदविंदर सिंह से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें