spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़ में सरकारी नल से प्राइवेट बस की धुलाई, VIDEO:वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, पीने के पानी से वाशिंग पर कर्मचारी संगठनों का विरोध




हरियाणा के नारनौल में कनीना बस अड्‌डे पर एक प्राइवेट बस की वाशिंग करने का वीडियो सामने आया है। इस बस अड्‌डे पर लगे हुए सरकारी नल से बस की वाशिंग की जा रही है। वहीं बस में सवारियां भी बैठी दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने पर कर्मचारी यूनियनों ने विरोध जताया है। महेंद्रगढ़ जिला के कनीना बस अड्‌डे पर महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी की ओर चलने वाली एक प्राइवेट बस का फ्रंट तथा दोनों खिड़कियों को वहां पर लगे सरकारी नलके से वाशिंग करने की वीडियो आई है। यह वीडियो करीब आठ से दस दिन पुरानी है। कई देर हुई वाशिंग इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले इस प्राइवेट बस की आगे से वाशिंग की जाती है। इसके बाद बस को आगे करके इसकी पीछले गेट की वाशिंग की जाती है। दोनों जगह वाशिंग होने के बाद बस ड्राइवर अपनी बस को लेकर चला जाता है। कर्मचारी संगठनों की नाराजगी इस वीडियो के सामने आने के बाद कर्मचारी संगठनों ने एतराज जताया है। कर्मचारी नेता रविंद्र कुमार तथा देवेंद्र यादव ने कहा कि मौजूदा जीएम निजी बस संचालकों को बढ़ावा दे रहे हैं। वहीं सरकारी बसों की ओर ध्यान नहीं दिया जाता। जिसके कारण राजस्व को भी चूना लग रहा है। पीने के पानी से हुई धुलाई वहीं प्राइवेट बस की जिस पानी से धुलाई हो रही है, वह पीने का पानी है तथा बस स्टैंड में लगे वाटर कूलर में आता है। ऐसे में लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में जहां लोगों को पीने के लिए पर्याप्त पेयजल नहीं मिल रहा, वहीं दूसरी ओर पानी को ऐसे ही व्यर्थ बहा दिया जाता है। कंडेक्टर-ड्राइवर का भी आया था वीडियो इस वीडियो के आने से पूर्व नारनौल डिपो के कंडेक्टर व ड्राइवर का भी वीडियो सामने आ चुका है। जिसमें दोनों आपस में किसी बात को लेकर उलझते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद अब यह नया वीडियो सामने आया है। जिसमें प्राइवेट बस की वाशिंग की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles