spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़ में पिकअप की टक्कर से व्यक्ति की मौत:रास्ते में खराब हुई बाइक, धक्का मारकर ले जा रहा, दो बच्चों का पिता




महेंद्रगढ़ में एक पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा चामधेड़ा रोड पर सूरज गार्डन मैरिज प्लेस के पास हुआ। मृतक की पहचान 37 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है, जो दो बच्चों का पिता था। शहर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक मनीष के भाई कुलदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मनीष हलवाइयों के साथ काम करता था। वह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक 6 साल की बेटी और एक 3 साल का बेटा शामिल है। मनीष रोजाना अपने पैरालाइज्ड पिता की सब्जी की दुकान लगाने में मदद करता था। सब्जी मंडी से लौट रहा था मंगलवार सुबह भी मनीष अपने पिता की सब्जी की रेहड़ी लगाकर घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक खराब हो गई, जिसके बाद वह बाइक को पैदल ही धकेलते हुए आ रहा था। चामधेड़ा रोड पर सूरज गार्डन मैरिज प्लेस के पास एक प्लॉट से तेज गति से आ रही पिकअप ने मनीष और उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मनीष के सिर में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के वक्त मनीष के चाचा दिनेश सैनी और दो अन्य व्यक्ति भी वहां मौजूद थे। तीनों ने मिलकर मनीष को उसी पिकअप वाहन में डालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, पिकअप चालक अस्पताल पहुंचने के बाद मौके से फरार हो गया। कुलदीप ने पुलिस से आरोपी पिकअप ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles