![]()
करनाल जिले में पुलिस की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे और निशानदेही से 5 चोरीशुदा बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। आरोपी लंबे समय से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में और एएसआई सुरेश गहलावत की अध्यक्षता में टीम ने 6 जुलाई को कार्रवाई की। सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्रीन बेल्ट सेक्टर-4 करनाल में दबिश देकर आरोपी को चोरीशुदा बाइक सहित काबू किया। यह बाइक थाना सिविल लाइन में 27 जून को दर्ज मुकदमों से संबंधित थी। पूछताछ में चोरी के कई मामलों का खुलासा गिरफ्तार आरोपी की पहचान वाहिद हसन निवासी गांव छोटा लापरा, थाना सदर यमुनानगर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने 8 जून को एक बाइक चोरी की थी। जिसका मुकदमा थाना सेक्टर 32-33 करनाल में दर्ज है। पुलिस ने इस बाइक को बरामद कर लिया। इसके अलावा आरोपी ने थाना शहर करनाल के मुकदमा नंबर 241 दिनांक 16/04/2026 में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। निशानदेही पर और वाहन बरामद आरोपी से गहन पूछताछ के बाद थाना सेक्टर 32-33 के मुकदमा नंबर 225 दिनांक 04/06/2026 और थाना शहर करनाल के मुकदमा नंबर 219 दिनांक 07/04/2026 और मुकदमा नंबर 429 दिनांक 22/06/2026 से जुड़े मामलों का भी खुलासा हुआ। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 3 अन्य चोरीशुदा बाइक और 1 स्कूटी बरामद की। इस तरह कुल 5 बाइक और 1 स्कूटी पुलिस ने कब्जे में ली है।
Source link
करनाल में वाहन चोर गिरफ्तार:5 बाइक और एक स्कूटी बरामद; यमुनानगर का रहने वाला, चोरी के कई मामलों का खुलासा







