![]()
जालंधर कैंट में स्कूल के बाहर आर्मी के ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत हो गई। वह अपनी सहेलियों के साथ स्कूल के बाहर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वहां से आर्मी का ट्रक निकला, ड्राइवार ने यहां यू-टर्न लिया। इसी दोना छात्रा ट्रक की चपेट में आई और उसके सिर के ऊपर से पहिया निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान सोढल निवासी पायल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। छुट्टी के बाद बस का इंतजार कर रही थी पायल जानकारी के अनुसार, हादसा जालंधर कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय-3 (केवी-3) के बाहर दोपहर के समय हुआ। छुट्टी के बाद केवी-4 स्कूल की बस बच्चों को लेने के लिए केवी-3 के बाहर पहुंची थी। उसी समय 5वीं कक्षा की छात्रा पायल भी अपनी सहेलियों के साथ बस का इंतजार कर रही थी। स्कूल की छुट्टी होने के कारण वहां बच्चों की आवाजाही सामान्य रूप से चल रही थी। इसी दौरान आर्मी का एक ट्रक स्कूल के पास पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक ड्राइवर ने वाहन को मोड़ने के लिए यू-टर्न लेना शुरू किया। इसी दौरान पायल ट्रक की चपेट में आ गई। पहिया ऊपर चढ़ने से सिर फटा ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल बस ड्राइवर ने तुरंत स्कूल प्रबंधन और छात्रा के पिता अशोक कुमार को सूचना दी। बेटी के हादसे की खबर मिलते ही पिता मौके पर पहुंचे। अपनी बेटी का शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मामले की जांच कर रही पुलिस सूचना मिलने पर थाना कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ************* ये खबर भी पढ़ें: अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या: सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ली जिम्मेदारी, 9 साल पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला
अमृतसर के कोट खालसा इलाके में बीते सोमवार रात नितिन उर्फ चीकू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ‘केशव शिवाला’ नाम के एक व्यक्ति ने ली है। वायरल पोस्ट में इसे पुरानी रंजिश और ‘बिल्ला कोट खालसा’ की हत्या का बदला बताया गया है। घटना सोमवार रात करीब 10:30 बजे थाना इस्लामाबाद के कोट खालसा क्षेत्र में हुई। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link
आर्मी के ट्रक ने 5वीं की छात्रा को कुचला:जालंधर में स्कूल के बाहर बस के इंतजार में खड़ी थी, सिर के ऊपर से निकला पहिया







