spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

SIR ड्यूटी से परेशान हूं कहकर टीचर नहर में कूदा:गुरदासपुर में साथी को अखिरी कॉल की, कहा- काम का प्रेशर ज्यादा




गुरदासपुर के काहनूवान में सबराओ ब्रांच की भट्टियां पुल से कूदकर सरकारी टीचर ने सुसाइड कर लिया है। मरने से पहले उसने नहर के पास कार खड़ी की, इसके बाद अपने साथी टीचर को आखिरी कॉल की, जिसमें उसने कहा- मैं SIR से परेशान हूं, अब ज्यादा काम का प्रेशर नहीं सह पाऊंगा। घटना की आज 7 जुलाई सुबह साढ़े 9 बजे की है। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस की मदद से गोताखोरों को बुलाया गया। जिसने टीचर की लाश को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह के नाम से हुई, जो गांव सलोपुर के रहने वाले थे। वह भैणी मियां खां स्कूल में तैनात थे। पंजाब में 25 जून से स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR अभियान चल रहा है। इसमें उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। नहर किनारे खड़े होकर साथी टीचर को कॉल की जानकारी के अनुसार, घटना से ठीक पहले गुरप्रीत सिंह ने अपने साथी टीचर गुरप्रताप सिंह को फोन किया था। गुरप्रताप सिंह और गांव के सरपंच कौशल सिंह ने बताया कि फोन पर गुरप्रीत ने अपनी मानसिक स्थिति और परेशानी को साझा किया था। गुरप्रताप सिंह के अनुसार, गुरप्रीत ने मुझे फोन कर बताया कि वह भट्टिया गांव की नहर के पास खड़ा है। उसने अपनी कार वहीं पास में खड़ी की थी, जिसमें उसका सारा सामान रखा हुआ था। बातचीत के दौरान उसने ‘SIR’ से परेशान होने और काम के भारी बोझ का जिक्र किया, जिसे वह समय पर पूरा नहीं कर पा रहा था। उसने बेहद दुखी मन से कहा कि वह अब और सहन नहीं कर सकता और नहर में कूदने जा रहा है। चश्मदीद बोले- हमने नहर पर जाते देखा खेतों में काम कर रहे एक किसान ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उसने एक व्यक्ति को नहर के किनारे कार पार्क करके जाते हुए देखा था। हालांकि, उस समय उसे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वह व्यक्ति आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने जा रहा है। उसके कूदने के बाद लोगों ने ग्रामीणों और पुलिस को जानकारी दी। ********** ये खबर भी पढ़ें: पंजाब चुनाव से पहले SIR, घर-घर जाएंगे BLO: क्या हर वोटर की वेरिफिकेशन होगी, किराएदारों का क्या होगा? सब कुछ जानिए पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले वोटर सूची अपडेट करने के लिए आज (25 जून) से स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR अभियान शुरू हो रहा है। इसमें करीब 25 हजार BLO घर-घर जाकर वोटर्स की वेरिफिकेशन करेंगे। SIR से पहले चुनाव आयोग ने वोटरों की मैपिंग की। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles