spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कालका सिविल अस्पताल से बिना इलाज के लौटे मरीज:नहीं बन सका रजिस्ट्रेशन कार्ड, यूपीएस में आया फाल्ट, शाम तक दूर होगी समस्या




पंचकूला जिले में कालका सिविल अस्पताल में तकनीकी खराबी के कारण कंप्यूटर सिस्टम ठप हो गया। इससे इलाज और चेकअप के लिए आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ओपीडी में रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं बन पाने के कारण मरीजों की लंबी कतारें लग गईं और कई लोग बिना इलाज कराए ही वापस लौटने को मजबूर हो गए। आशा नामक महिला सुबह करीब 9 बजे सीने में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थीं। एक घंटे से अधिक इंतजार करने के बावजूद उनका पंजीकरण कार्ड नहीं बन पाया। आशा के पति ने बताया कि कंप्यूटर सिस्टम काम नहीं कर रहा था, जिसके कारण उन्हें अपनी पत्नी को बिना इलाज कराए ही वापस ले जाना पड़ा। लाइनों में खड़े रहे सैकड़ों मरीज आशा की तरह कई अन्य मरीज भी लंबी कतारों में खड़े रहे और कंप्यूटर सिस्टम की खराबी के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। अस्पताल के एसएमओ डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि यह समस्या यूपीएस (UPS) में खराबी आने के कारण उत्पन्न हुई है। उन्होंने बताया कि इंजीनियर ने पहले भी इस समस्या का निरीक्षण किया था और मरीजों की सुविधा के लिए कंप्यूटर सिस्टम का डायरेक्ट कनेक्शन करवा दिया गया था। डॉ. नरवाल ने बताया कि यूपीएस की खराबी को आज शाम तक पूरी तरह ठीक कर दिया जाएगा, ताकि अस्पताल की सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो सकें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles