spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़ की नहर में मिला वृद्ध महिला का शव:एक दिन पहले सुबह घर से हुई थी लापता, पोस्टमार्टम आज




हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में कनीना के गांव भड़फ निवासी 62 वर्षीय महिला का शव रविवार शाम धनौंदा गांव के पास नहर में मिला। महिला रविवार सुबह घर से निकली थी और देर शाम तक वापस नहीं लौटी थी। परिजनों ने तलाश के बाद गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। गांव भड़फ निवासी परमेश्वरी (62), पत्नी राममेहर, रविवार सुबह करीब 10:15 बजे घर से निकली थी। काफी समय बीत जाने पर भी जब वह नहीं लौटीं, तो परिवार के सदस्यों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की। कोई जानकारी न मिलने पर पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शाम को मिली डेडबॉडी शाम करीब 5:30 बजे धनौंदा गांव के पास नहर से गुजर रहे एक राहगीर ने पानी में महिला का शव देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर एंबुलेंस के जरिए उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया मृतका के देवर योगेश ने बताया कि परमेश्वरी इससे पहले कभी अकेले घर से बाहर नहीं गई थीं। उनके अचानक लापता होने से परिवार चिंतित था। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कारणों का नहीं चला पता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना के शवगृह में रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles