Related Posts

महिला ने पुलिस चौकी के बाहर खुद को आग लगाई



बलटाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस चौकी के ठीक बाहर एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस कर्मियों ने उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उसकी हालत चिंताजनक बनी है। महिला पिछले कई दिनों से एक मामले में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए बलटाना चौकी के चक्कर काट रही थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस हर बार उसे कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देती थी। मंगलवार को वह एक बार फिर अपने भाई के साथ न्याय की उम्मीद में चौकी पहुंची थी। जब इस बार भी उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आहत होकर उसने चौकी के बाहर ही यह खौफनाक कदम उठा लिया। मोहाली की डिप्टी कमिश्नर ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए तुरंत मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें