Related Posts

Jalandhar Dost Hatya | Gurpreet Singh Noni Murder, Body Buried, Accused Arrested


जालंधर में पुलिस ने कूड़े के डंप से युवक की लाश निकलवाई। इनसेट में युवक की फाइल फोटो।

जालंधर में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर शव कूड़े के डंप में दफना दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसका मोबाइल फोन और बाइक नहर में फेंक दी। जब युवक घर नहीं लौटा तो परिवार ने लापता होने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

.

पुलिस ने जांच के दौरान कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तभी पूरे मामले का खुलासा हुआ। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को कूड़े के डंप के अंदर जाते हुए देखा गया, लेकिन उसे बाहर आते हुए नहीं पाया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ शव भी कूड़े के ढेर से बुलडोजर से बाहर निकलवाकर उसे बरामद कर लिया है।

युवक का शव मिलने के बाद उसके पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाती पुलिस।

पढ़िए क्या है पूरा मामला…

इकलौता बेटा, डीजे का काम करता था मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर-15 निवासी गुरप्रीत सिंह नोनी (31 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो पार्ट टाइम डीजे का काम करता था। गुरप्रीत की अभी शादी नहीं हुई थी। वह मां-बाप का इकलौता बेटा था।

22 जून से लापता था गुरप्रीत उर्फ नोनी 22 जून को लापता हो गया था। इस दौरान पहले परिवार ने उसे ढूंढने की कोशिश की। जिसके बाद 23 जून को परिवार ने थाने में गुमशुदा की शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

कूड़े के डंप के अंदर गया, लेकिन बाहर नहीं आया सीसीटीवी फुटेज में गुरप्रीत सिंह को कूड़े के डंप के अंदर जाते हुए देखा गया। लेकिन इसके बाद वह बाहर नहीं आया। पुलिस ने कूड़े के डंप पर काम करने वाले गुरप्रीत के दोस्त रवि को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या का खुलासा किया।

सीसीटीवी से खुलासा होने के बाद पुलिस ने बुलडोजर बुलाकर पहले खुदाई करवाई फिर शव बाहर निकाला।

दोस्तों ने एक साथ बैठकर पी थी शराब आरोपी ने बताया कि हत्या की रात दोनों दोस्तों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने ने गुरप्रीत की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने बुलडोजर से खुदवाई करवाकर शव बाहर निकलवाया।

कंटिंग करवाने घर से निकला था रिश्तेदार रणजीत सिंह ने कहा कि गुरप्रीत और रवि दोस्त थे। गुरप्रीत कंटिंग करवाने के लिए घर से गया था और उसके बाद लापता हो गया। उनको शक है कि रवि अकेला कत्ल नहीं कर सकता, उसके साथ अन्य आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है।

लुधियाना के रहने वाले रवि को गिरफ्तार किया है रवि 7 से 8 साल से कैंट कैंटोनमेंट में डंप पर बलजीत सिंह नामक ठेकेदार के पास जेसीबी चलाने का काम करता है। रवि जालंधर कैंट का ही रहने वाला है।

—————————

मर्डर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:- वह VIDEO, जिसके लिए जालंधर में डबल मर्डर हुआ:इंस्टाग्राम पर डाला; आरोपी ने डिलीट करने को कहा, इनकार करने पर गोलियां मारीं

जालंधर के दशमेश नगर में गोलियां मारकर किए गए डबल मर्डर के पीछे की कहानी सोशल मीडिया पोस्ट की निकली। सिमरनजीत सिंह की पिटाई के इस वीडियो को आरोपी गुल्लू ने सोशल मीडिया पर अपलोड न करने के लिए कहा था। यह भी पढ़ें:-



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें