Top 5 This Week

Related Posts

महम में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान:घर में अकेला रहता था, पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई, मानसिक रूप से अस्वस्थ




रोहतक जिले में महम खंड के निंदाना गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय संजय पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने अपने घर में फांसी लगाई थी। घर में किसी प्रकार की हलचल न होने पर मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मानसिक रूप से अस्वस्थ था पड़ोसियों के अनुसार, संजय मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके उत्तराखंड गई हुई थी, और वह घर में अकेला रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि शव से तेज बदबू आ रही थी, जिससे अनुमान है कि उसने दो-तीन दिन पहले ही फांसी लगाई होगी। थाना महम पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें