spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महम में पूर्व राज्यसभा सांसद कबीरदास जयंती में पहुंचे:रामचंद्र जांगड़ा बोले-उन्होंने मानवता का संदेश दिया; बूथ नंबर-68 का दौरा किया




पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा महम के गांव भैणी चंद्रपाल पहुंचे। उन्होंने संत शिरोमणि कबीरदास जयंती समारोह में भाग लिया और साथ ही SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के तहत बूथ नंबर-68 का दौरा कर जानकारी ली। कबीरदास जयंती के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जांगड़ा ने बताया कि संत शिरोमणि कबीरदास ने मानवता को यह संदेश दिया था कि ईश्वर सभी के हृदयों में निवास करते हैं। ईश्वर न तो मंदिर में हैं और न ही मस्जिद में। व्यक्ति अपने घर में बैठकर भी ईश्वर की पूजा कर सकता है। बोले-सर्वजन कल्याण के लिए काम करना चाहिए जांगड़ा ने कहा कि मानव को सर्वजन कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए, यही ईश्वर की सच्ची सेवा है। यदि मनुष्य सभी के हित में कार्य करेगा, तो ईश्वर की सेवा अपने आप हो जाएगी। बूथ नंबर-68 का दौरा भी किया इसी दौरान, पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने भैणी चंद्रपाल के बूथ नंबर-68 पर एसआईआर के मामले में भी दौरा किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है। जांगड़ा ने जानकारी दी कि बूथ नंबर-68 पर कुल 514 मतदाता हैं, जिनमें से 300 वोटों का सत्यापन किया जा चुका है। शेष 50 व्यक्तियों से फोन नंबर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से उनके परिवार वालों से संपर्क किया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles