रोहतक जिले के महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू के पैतृक गांव भाली आनंदपुर में उनके पूज्य पिता स्व. जिले सिंह कुंडू की 13वीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्व. जिले सिंह कुंडू की प्रतिमा का अनावरण किया गया। साथ ही उनकी स्मृति में एक सार्वजनिक पुस्तकालय, सत्संग हॉल और मंदिर की आधारशिला भी रखी गई। समारोह की शुरुआत में उपस्थित संत महात्माओं और अन्य लोगों ने ‘ॐ शांति’ का जाप कर दिवंगत आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए प्रार्थना की। इस दौरान भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्कार-आदर्श सदैव साथ रहते है- पूर्व MLA इस अवसर पर पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि उनके पिता भले ही भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, संस्कार और आदर्श सदैव उनके फैसलों और मार्गदर्शन में साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय और सत्संग हॉल का निर्माण युवा पीढ़ी को शिक्षित करने और उन्हें सही संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभिन्न गांवों से लोगों ने की शिरकत कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों सहित महम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों लोगों ने शिरकत की। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी पहुंचकर स्वर्गीय जिले सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Source link
