Related Posts

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले पलवल पुलिस अलर्ट:सीमाओं पर कड़ी चौकसी, वाहनों की जांच; एसपी ने जारी किए निर्देश




नूंह जिले में 3 अगस्त को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पलवल पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। एसपी नीतीश अग्रवाल ने सभी थाना प्रबंधकों और क्राइम यूनिट प्रभारियों को सतर्क रहने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। एसपी नीतीश अग्रवाल के आदेश के बाद पड़ोसी जिले नूंह और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यात्रा के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर में गश्त और वाहन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। अंतरराज्यीय नाकों पर पैनी नजर चांदहट थाना क्षेत्र में रहीमपुर यमुना पुल, माला सिंह फार्म बागपुर और करमन बॉर्डर जैसे अंतरराज्यीय नाकों पर पुलिस की पैनी नजर है। यहां आने-जाने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की गहनता से जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त, उद्घोषित अपराधियों, पैरोल जंपरों और आदतन अपराधियों पर भी कड़ी नजर रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सौहार्द बिगाड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई एसपी ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि यदि किसी ने भी यात्रा के दौरान सौहार्द बिगाड़ने या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश की, तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी की आमजन से अपील एसपी ने आमजन से अपील की है कि वे शांति और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों पर पुलिस की साइबर टीम लगातार निगरानी रख रही है। किसी भी आपातकालीन स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर देने का आग्रह किया गया है, जिसमें सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें