Related Posts

सिरसा में नहर किनारे ग्रामीणों ने दिया धरना:युवक पर हुए हमले से नाराज, बोले- एक महीने बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई




सिरसा जिले के खंड डबवाली स्थित चौटाला चौकी के अंतर्गत जंडवाला बिश्नोईयां गांव के ग्रामीणों ने वीरवार को पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ राजस्थान कैनाल के किनारे धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीण एक माह पूर्व हुए एक युवक पर हमले और मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज हैं। यह मामला करीब एक माह पहले का है, जब जंडवाला बिश्नोईयां निवासी राजेश कुमार अपने घर से मोटरसाइकिल पर खेत जा रहे थे। राजस्थान कैनाल के पास खाल के पुल के समीप अज्ञात हमलावर ने उनके सिर पर ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर राजेश का मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। घायल राजेश कई घंटों तक सड़क किनारे पड़े रहे। बाद में एक राहगीर ने उन्हें देखकर उनके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर राजेश को चौटाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें सिरसा रेफर कर दिया गया, जहां कई दिनों तक उनका इलाज चला। ग्रामीणें का आरोप- पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद राजेश अपने परिजनों के साथ पुलिस से कार्रवाई की जानकारी लेने चौटाला चौकी पहुंचे। परिजनों और पीड़ित राजेश का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उनका कहना है कि एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है और पीड़ित परिवार को ही सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए कहा जा रहा है। ग्रामीणों और पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस बार-बार समय मांगती रही, लेकिन अभी तक घटना को अंजाम देने वाले लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया। इसी से नाराज होकर वीरवार को पीड़ित राजेश और ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया है, जिसमें वे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक घटना को अंजाम देने वाले लोगों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर लेती।तब तक धरना निरंतर जारी रहेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें