spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मसूदा में उपखण्ड अधिकारी के वाहन पर बोतल फेंकी:हमले के प्रयास में एक युवक गिरफ्तार, दो फरार




ब्यावर के मसूदा उपखंड क्षेत्र में रविवार को उपखंड अधिकारी दीपशिखा के सरकारी वाहन पर बोतल फेंकने का प्रयास किया गया। इस घटना के बाद पुलिस गार्ड की सतर्कता से एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे। हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार, उपखण्ड अधिकारी दीपशिखा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रोटोकॉल ड्यूटी पर पीपलाज टोल की ओर जा रही थीं। मसूदा घाटे में सामने से आ रही मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों में से एक ने उनके सरकारी वाहन पर बीयर की बोतल फेंकी। इस घटना में वाहन को कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई जनहानि हुई। घटना के तुरंत बाद साथ चल रहे पुलिस गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए हमलावरों का पीछा किया। इस दौरान एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य माइन क्षेत्र की ओर भाग निकले। गिरफ्तार युवक को ब्यावर सदर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। उपखण्ड अधिकारी दीपशिखा ने दूरभाष पर इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर कृत्य है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सदर थाना पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक की पहचान फिरोज के रूप में की है। पुलिस फरार अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles