भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के साहब टोला मोहल्ले में पैसे के विवाद को लेकर दोस्त ने अपने ही दोस्त को गोली मार दी। जख़्मी युवक को गोली दाहिने पैर में जांघ पर लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन की ओर से उसे इलाज के लिए बिहिया पीएचसी ले जाया गया। जख्मी युवक बिहिया थाना क्षेत्र के साहब टोला मोहल्ला निवासी स्व. शिवजी साह का बेटा महेश कुमार(25 ) है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बिहिया थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है। वहीं पुलिस की ओर से घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। तब एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य इकट्ठा किया। साहब टोला निवासी उसके दोस्त हीरो चौधरी का दो सौ महेश कुमार के पास बकाया था। जिसे वह मांग रहा था। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद हीरो चौधरी की ओर से उसे गोली मार दी गई। 200 रुपए के लिए गोली मारने का आरोप वहीं दूसरी तरफ जख्मी युवक महेश कुमार ने मोहल्ले के ही अपने दोस्त हीरो चौधरी पर अपने पास रहे दो सौ रुपये बकाये विवाद को लेकर खुद को गोली मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है। जख्मी महेश कुमार ने थाना क्षेत्र के साहब टोला मोहल्ला निवासी हीरो चौधरी के खिलाफ अपने पास बकाया दो सौ रुपये को लेकर खुद को गोली मारने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बिहिया थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार ने बताया कि दोनों दोस्त हैं और साथ खाते-पीते है। हीरो चौधरी का दो सौ रुपये महेश कुमार के पास बकाया था। हीरो चौधरी महेश कुमार को अपने साथ ले गया था व ले जाने के बाद जब हीरो चौधरी हथियार चेक कर रहा था। उसी दौरान फायर हो गई और गोली महेश कुमार को लग गई। उन्होंने बताया कि जख्मी महेश कुमार की ओर से हीरो चौधरी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है
Source link
भोजपुर ने दोस्त ने दोस्त को मारी गोली:घायल बोला- 200 रुपया बकाया को लेकर था झगड़ा, पैर में लगी बुलेट
