spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में 12 तेल मिलों पर छापेमारी:12000 क्विंटल सरसों अनाधिकृत मिली, 8 लाख जुर्माना लगाया, बाजार शुल्क चोरी करने वालों पर कार्रवाई




भिवानी में सरसों के अनुचित भंडारण और बाजार शुल्क चोरी करने वालों के खिलाफ मार्केट कमेटी द्वारा छापेमार कार्रवाई की जा रही है। मार्केट कमेटी अधिकारियों ने विभिन्न 12 तेल मिल उद्योगों पर छापेमारी कर उन पर 12 हजार क्विंटल से अधिक अनाधिकृत स्टॉक रखने पर 8 लाख से ज्यादा 3 हजार 291 रुपए मार्केट फीस सहित जुर्माना लगाया है। भिवानी मार्केट कमेटी सचिव देवेंद्र ढुल ने बताया कि सरसों के अनाधिकृत स्टॉक को रोकने के लिए छापेमारी की जा रही है। अनियमितताओं के कई मामले सामने आए, जिन पर मार्केट फीस वूसल करने के साथ-साथ जुर्माने की कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कुल 12 हजार 14.03 क्विंटल सरसों का स्टॉक अनाधिकृत मिला। जिन पर 8,03,291 रुपए मार्केट फीस व पैनल्टी लगाई है। इन पर भी हुई कार्रवाई
भिवानी क्षेत्र में सीता राम कैलाश चंद फर्म के पास 7517.13 क्विंटल अनाधिकृत सरसों स्टाक पाए जाने पर 4,37,029 रुपए की मार्केट फीस व जुर्माना लगाया गया। खुराना कॉटन इंडस्ट्रीज पर 1405 क्विंटल स्टॉक के लिए 1,31,813 रुपए तथा गोयल ऑयल उद्योग पर 516 क्विंटल के लिए 44,354 रुपए की पैनल्टी की गई। उन्होंने बताया कि शिव कॉटन इंडस्ट्रीज पर 354 क्विंटल के लिए 28,725 रुपए, तरवीन पुत्र सतपाल के दो मामलों में कुल 694.5 क्विंटल पर लगभग 54,449 रुपए, भवानी ट्रेडिंग कंपनी पर 508.5 क्विंटल के लिए 32,781 रुपए, गणेश दाल एंड जिनिंग मिल पर 501.9 क्विंटल के लिए 33,135 रुपए, गर्ग ऑयल उद्योग पर 128 क्विंटल के लिए 9,600 रुपए, बेरलिया एंटरप्राइजेज पर 95 क्विंटल के लिए 7,890 रुपए, सुभाष गोयल इंडस्ट्रीज के दो मामलों में कुल 294 क्विंटल अनाधिकृत सरसों स्टॉक रखने पर 23,515 रुपए मार्केट फीस व जुर्माना लगाया गया है। छापेमार जारी रहेगी- एडीसी
एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने कहा कि जिला में सरसों के अवैध स्टॉक व मार्केट फीस चोरी को रोकने के लिए प्रत्येक मंडियों पर निगरानी टीमों का गठन किया गया है। मार्केट कमेटी अधिकारियों द्वारा छापेमार कार्रवाई की जा रही है, जो जारी रहेगी। सरसों के संबंधित उद्योग संचालकों से यह अपील है कि सरसों का अनाधिकृत स्टॉक या मार्केट फीस चोरी ना करें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles