spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में रेवलेकर्मी के घर फटा सिलेंडर:घर में अलमारी व खिड़कियों के शीशे टूटे, बाल-बाल बचा परिवार, खाना खा रहा था




भिवानी के गांव हालुवास में शनिवार रात को रेलवे कर्मचारी के घर पर गैस सिलेंडर फटने का मामला सामने आया है। पांच किलो का छोटा गैस सिलेंडर फटने के कारण अलमारी व खिड़कियां के शीशे भी टूट गए। गनमीत रही कि परिवार बाल-बाल बच गया। क्योंकि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय परिवार बाहर खाना खा रहा था। वहीं धमाके की आवाज सुनकर परिवार ने संभाला। भिवानी के गांव हालुवास निवासी कृष्ण सिंह ने बताया कि वह मानेहरू रेलवे स्टेशन पर नौकरी करता है। वह शनिवार रात को ड्यूटी करके आया था। उसके घर पर 5 किलो का छोटा गैस सिलेंडर भरा हुआ घर पर रखा हुआ था। जैसे ही वे भोजन करने लगे तो अचानक तेज आवाज आई। इसके बाद आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गई। साथ ही बदबू भी आ रही थी। इसके बाद कमरो खोलकर देखा तो पता चला कि उनके घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। यह कमरा अलग था, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। क्योंकि जब यह गैस सिलेंडर फटा उस समय परिवार वाले बाहर थे। उन्होंने कहा कि इस हादसे में उन्हें काफी नुकसान हुआ है। धमाके की आवाज आई
कृष्णा देवी ने कहा कि वे खाना खा रहे थे तो इसी दौरान धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वे बाहर निकले तो देखा कि उनके घर में ही गैस सिलेंडर फटा है। हम बाहर थे तो सुरक्षित रह गए, अगर उसी कमरे में होते तो कुछ भी हो सकता था। जब गैस सिलेंडर फटा तो ऐसा लगा कि छत भी उड़ गई। पहले सोचा किसी पड़ोसी के घर हादसा हुआ हे, लेकिन जब देखा तो पता चला कि उनके घर में ही यह हादसा हुआ है। गैस सिलेंडर फटने से शीशे टूट गए और अलमारी भी टूट गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles