spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बरनाला में धमकी से परेशान युवक ने दी जान:महिला से दोस्ती पर पति-ससुर ने धमकाया था, सुसाइड नोट के आधार पर केस




बरनाला जिले के रूड़ेके कलां गांव के युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। उसका शव बठिंडा जिले के कराड़वाला गांव में बरामद हुआ है। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामला प्रेम प्रसंग में धमकी देने का सामने आया है। मृतक 26 वर्षीय अमृतपाल सिंह की गांव की एक महिला के साथ दोस्ती थी व वे आपस में बात करते थे। इसके चलते उसके परिजनों ने अमृतपाल को धमकी दी थी। मृतक के पिता और रिश्तेदारों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी में ढिलाई बरती, तो वे किसान और मजदूर संगठनों के साथ मिलकर संघर्ष करेंगे।
महिला से दोस्ती पर प​रिजनों ने दी थी धमकी अमृतपाल के पिता गुलजार सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे अमृतपाल की गांव के एक व्यक्ति की पत्नी से दोस्ती थी और वे आपस में बातचीत करते थे। जब महिला के परिवार को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने अमृतपाल के घर जाकर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। ध​मकियों से डर कर दी जान पिता का आरोप है किधमकियों से अमृतपाल बहुत डर गया था। इसी डर के कारण उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। बाद में परिजनों को सूचना मिली कि उनके बेटे का शव ड्रेन के पास पड़ा है। अमृतपाल का शव बठिंडा जिले के कराड़वाला गांव के पास बरामद हुआ। भौगोलिक क्षेत्राधिकार के आधार पर थाना सदर रामपुरा में पिता पुत्र पर मामला दर्ज किया गया है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्याय सुनिश्चित किया जाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles