Related Posts

भिवानी में प्राइवेट बस व ट्रैक्टर का एक्सीडेंट:हिसार के ड्राइवर की मौत, बाढ़ड़ा से जाते समय हादसा, 4 बच्चों के पिता थे




भिवानी के गांव दुल्हेड़ी के पास प्राइवेट बस व ट्रैक्टर का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में हिसार के रहने वाले 4 बच्चों के पिता की मौत हो गई। वहीं इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। हादसा उस समय हुआ जब वह ट्रैक्टर पर सवार होकर चरखी दादरी के बाढ़ड़ा से हिसार जा रहा था। इसी बीच रास्ते में प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। जांच अधिकारी SI प्रेम सिंह ने बताया कि हिसार के गांव कैमरी निवासी संदीप ने पुलिस को बयान दिए हैं। बयानों में बताया कि उसका भाई गांव कैमरी निवासी करीब 41 वर्षीय मनोज उर्फ मंगतु ड्राइवरी का काम करता है। रविवार शाम को मनोज बाढ़ड़ा से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर हिसार जा रहा था। इसी दौरान भिवानी के गांव दुल्हेड़ी के नजदीक पहुंचा तो प्राइवेट बस ने उसके ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। बस की टक्कर के कारण ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। वहीं मनोज भी ट्रैक्टर के नीचे आ गया। इस हादसे में घायल मनोज ने दम तोड़ दिया। प्राइवेट बस चालक के खिलाफ केस दर्ज
इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। वहीं मृतक के भाई के बयान दर्ज किए हैं। बयानों के आधार पर प्राइवेट बस चालक के खिलाफ लापरवाही से चलाते हुए एक्सीडेंट करने का केस दर्ज कर लिया। वहीं मनोज उर्फ मंगतु के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक 4 बच्चों के पिता थे, जिनमें से 3 बेटियां व एक बेटे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें