spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में पिता का हत्यारा बेटा गिरफ्तार:हरिराम मर्डर केस; बर्फ तोड़ने वाले सूए से किया था जानलेवा हमला




भिवानी जिले की सिवानी पुलिस ने अपने पिता की हत्या के आरोप में बेटे संदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कथित तौर पर बर्फ तोड़ने वाले सूए से हमला कर अपने पिता हरिराम की जान ले ली थी। यह मामला बीरमती निवासी वार्ड नंबर-2, सिवानी की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 3 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे उनका बेटा संदीप घर आया। देर रात आने का कारण पूछने पर संदीप का अपने पिता हरिराम से झगड़ा हो गया। कई वार किए, मौके से फरार जब बीरमती ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी संदीप ने बर्फ तोड़ने वाले सूए से हरिराम पर कई वार किए और मौके से फरार हो गया। घायल हरिराम को पहले सिवानी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया। हिसार में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने हरिराम को मृत घोषित कर दिया। जींद का रहने वाला आरोपी शिकायत के आधार पर थाना सिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। थाना सिवानी के प्रभारी उप निरीक्षक पंकज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी संदीप पुत्र हरिराम निवासी वार्ड नंबर-31, जींद को सिवानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान कराई निशानदेही पूछताछ के दौरान आरोपी संदीप की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया बर्फ तोड़ने का सूआ और मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles