Top 5 This Week

Related Posts

भिवानी में किसानों का पुलिस चौकी पर धरना:चोरों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर रोष; पुलिस को दी घेराव की चेतावनी




भिवानी जिले के सिवानी मंडी क्षेत्र के गांव लीलस, सैनिवास, झुम्पा कलां और झुम्पा खुर्द के किसानों और ग्रामीणों ने सोमवार को झुम्पा कलां पुलिस चौकी के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने चोरी की घटनाओं के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात लीलस गांव में लोगों ने एक संदिग्ध चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसके बाद गांव में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान एक अन्य संदिग्ध को भी पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस चौकी का घेराव करने की चेतावनी किसानों का आरोप है कि दोनों आरोपियों के पकड़े जाने के बावजूद पुलिस केवल खानापूर्ति कर रही है और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। धरने के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि आज ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो मंगलवार सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में किसान झुम्पा कलां पुलिस चौकी का घेराव करेंगे। इस धरने में किसान सभा के नेता दयानन्द पूनिया, सुभाष खीचड़, सुशील ज्याणी, सुभाष गोदारा, रामस्वरूप, हवासिंह सहित चारों गांवों के बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें