spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में अवैध हथियार समेत दो गिरफ्तार:देसी पिस्टल बरामद, एक लाख रुपए देकर मंगवाए थे, एक पहले ही पकड़ा जा चुका




भिवानी पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशों पर की, जिन्होंने जिले में अवैध हथियार रखने और उनकी आपूर्ति में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रवि और अजय कुमार के रूप में हुई है। दोनों भिवानी जिले के सांगा गांव के निवासी हैं। दोनों को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया था। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड अवधि के दौरान उनसे एक देसी पिस्तौल बरामद की गई। एक आरोपी पहले ही किया जा चुका अरेस्ट इस मामले में पुलिस टीम ने पहले आरोपी अनुज को भी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था, जिससे एक देसी पिस्तौल बरामद हुई थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने इंद्रप्रीत को एक लाख रुपए देकर अवैध हथियार भिवानी मंगवाए थे। इस अभियोग में पुलिस अब तक कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस टीम ने आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी रवि और अजय कुमार को जिला कारागार सुनारिया, रोहतक भेजने के आदेश दिए हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles