spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में अवैध शराब बेचता एक आरोपी गिरफ्तार:10 पेटी देसी शराब बरामद; पहले से झगड़े के दो केस दर्ज




भिवानी जिला पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सीआईए स्टाफ-1 भिवानी की टीम ने गांव चांग से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 पेटी देसी शराब बरामद की गई है। एसपी सुमित कुमार के निर्देश पर जिले में बिना लाइसेंस अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, सीआईए स्टाफ-1 भिवानी के मुख्य सिपाही सुनील अपनी टीम के साथ बस अड्डा गांव चांग में गश्त पर थे। उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने मकान के पास गली के बाहर भारी मात्रा में शराब बेच रहा है। गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए स्थान पर छापा मारा। मौके पर अमित पुत्र शील कुमार, निवासी वार्ड नंबर-11, गांव चांग, जिला भिवानी को अवैध देसी शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 10 पेटी देसी शराब बरामद की। जब पुलिस टीम ने आरोपी से शराब रखने और बेचने संबंधी वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत करने को कहा, तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। आरोपी पेशे से ऑटो ड्राइवर प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अमित पेशे से ऑटो ड्राइवर है। उसके खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े से संबंधित दो मामले दर्ज हैं। आरोपी अमित के विरुद्ध थाना सदर भिवानी में हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles