भिवानी शहर के गांव प्रेम नगर हाल सेक्टर 13 निवासी बॉक्सर कृष ने 8वीं यूथ मैन नेशनल अंडर-19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता असम के गुहाटी में आयोजित की जा रही है। जिसमें भिवानी के बॉक्सर का शानदार प्रदर्शन रहा। कृष के बचपन के कोच एवं मामा गांव कितलाना के दिनेश कितलाना ने बताया कि इस चैंपियनशिप में कृष ने पहले 4 मैच नॉक आउट जीते हैं। वहीं फाइनल मुकाबला चंडीगढ़ के बॉक्सर लोवेन गुलिया के साथ था। जिसे बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए एक तरफा मुकाबले में 5-0 से हराया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने कहा कि उनके भतीजे एवं बॉक्सर कृष ने उनको जन्मदिन पर गोल्ड मेडल का गिफ्ट दिया है, उन्हें जीवन का सबसे बेहतरीन तोहफा दिया है। 8 साल पहले शुरू की बॉक्सिंग उन्होंने बताया कि कृष ने करीब 8 साल पहले बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था। वे फिलहाल ब्वॉज आर्मी में हैं और पुणे में प्रेक्टिस करते है। उसके दादा भी आर्मी में रहे हैं और रिटार्यड हैं। फिलहाल वे ओलिंपिक की तैयारी कर रहे हैं। कृष ने यह चैंपियनशिप 90 से अधिक भारवर्ग में भाग लेते हुए खेली थी, वे 2 भाई है, जिनमें से कृष छोटे हैं। कृष का 11 अप्रैल को ही जन्मदिन था और वे 18 साल के हो गए। करीब 10 साल की उम्र में ही बॉक्सिंग खेलना शुरू कर दिया था। दिनेश कितलाना ने कहा कि आने वाले समय में अपने गांव कितलाना में भी एक बॉक्सिंग एकेडमी बनाएंगे और युवाओं को बॉक्सिंग के लिए प्रेरित करेंगे।
Source link
