![]()
रोमानिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट गोल्डन बेल्ट में भारतीय बॉक्सर नीतू घणघस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल ओर बेस्ट बॉक्सर का खिताब जीता। भिवानी की रहने वाली नीतू ने सेमीफाइनल में रोमानिया की बॉक्सर व फाइनल मुकाबले में अलजीरिया की बॉक्सर को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता रोमानिया में 10 जुलाई से 17 जुलाई को आयोजित हुई। गोल्डन गर्ल नीतू घणघस ने बताया कि गोल्ड मेडल जीतकर काफी खुश है और भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता के लिए मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वे इसी तरह मेहनत करके देश व प्रदेश का नाम रोशन करती रहेगी। उनका लक्ष्य ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है और उसके लिए मेहनत जारी है। नीतू घणघस की जीत पर उनके कोच दोर्णाचार्य अवार्डी जगदीश ने कहा नीतू ने गोल्ड मेडल जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया। नीतू की मेहनत में कोई कमी नहीं रहती। जिसके परिणाम स्वरूप गोल्ड मेडल हासिल किया हैं। अब उम्मीद है कि ओलिंपिक में गोल्ड मेडल आए। जिसके लिए ओर मेहनत की जाएगी। अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित हैं नीतू घनघस
भिवानी के गांव धनाना निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नीतू घणघस ने वर्ष 2023 में नई दिल्ली में आयोजित महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व चैंपियन बनी थी। इससे पहले वर्ष 2022 के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) में भी स्वर्ण पदक जीतकर भारत का तिरंगा ऊंचा किया। नीतू दो बार की युवा विश्व चैंपियन रह चुकी हैं और कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। लगातार उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए नीतू घणघस को अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
Source link
भिवानी की बॉक्सर ने रोमानिया में जीता गोल्ड:अलजीरिया की बॉक्सर को हराया, बोली- उनका लक्ष्य ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतना







