spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जींद में गोलियां मारकर दुकानदार की हत्या:रंजिश में ग्रामीण ने की वारदात, पानीपत सिविल अस्पताल लाई गई डेडबॉडी




जींद जिले के सफीदों उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव हाट में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग कर दुकानदार की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय गुरुदत्त उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। जोकि सींक मोड़ स्थित अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। वारदात को अंजाम देने का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है, जिसके पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इस खूनी खेल के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। दुकान पर बैठे युवक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक गुरुदत्त उर्फ कल्लू गांव के सींक मोड़ पर बजरी (निर्माण सामग्री) की दुकान चलाता था। रोजाना की तरह शुक्रवार को भी वह अपनी दुकान पर काम के सिलसिले में बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक उसके गांव का ही रहने वाला चक्रवर्ती वहां आ धमका। इससे पहले कि गुरुदत्त कुछ समझ पाता, आरोपी ने अवैध हथियार से उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर ने कई राउंड सीधे गुरुदत्त पर फायर किए। गोलियां लगते ही लहूलुहान होकर गुरुदत्त मौके पर ही गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी हथियार लहराता हुआ फरार हो गया। पानीपत ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत मौके की तरफ दौड़े। गंभीर रूप से घायल गुरुदत्त को तुरंत सफीदों के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को बेहद नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत पानीपत रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर पानीपत आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही घावों के ताव न सहते हुए गुरुदत्त ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पानीपत के अस्पताल में होगा पोस्टमॉर्टम मृतक गुरुदत्त के शव को पानीपत के जिला नागरिक अस्पताल लाया गया है, जहां पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को सुरक्षित शवगृह में रखवा दिया है। शनिवार को डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पानीपत के अस्पताल में ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles