spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर युवक ने लगाया फंदा:पड़ोसियों के बुलाने पर पहुंची सोनीपत पुलिस; पश्चिम बंगाल का रहने वाला




सोनीपत जिले के कुंडली क्षेत्र की गडोर कॉलोनी में एक 26 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक पिंटू लोहार मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और रोजगार के सिलसिले में सोनीपत के कुंडली क्षेत्र में रह रहा था। वह कुंडली स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों के अनुसार पिंटू लोहार का पश्चिम बंगाल की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। प्रेमिका से कर रहा था वीडियो कॉल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय युवक अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसने कमरे के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पूरी घटना वीडियो कॉल के दौरान ही हुई। पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना घटना की जानकारी पड़ोसियों को मिलने पर उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आत्महत्या के पीछे वास्तव में प्रेम प्रसंग ही कारण था या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles