Related Posts

भाषण में चाणक्य सदन प्रथम, आर्यभट्ट सदन द्वितीय



पानीपत| डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में कक्षा 8वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक अंतर सदनीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें चाणक्य सदन पहले और आर्यभट्ट सदन दूसरे स्थान पर रहा। निर्णायक मंडल में प्रियंका और हिमांशी शामिल रहीं। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल और मंच संचालन की क्षमता विकसित करना रहा। स्कूल प्रिंसिपल सुमिता ने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें