spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर मिली 5KG क्रिस्टल ड्रग्स:कार में बाड़मेर से गुजरात सप्लाई करने जा रहे थे, 2 डिटेन




भारत- पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर के पास बाड़मेर में करीब 5 किलो क्रिस्टल ड्रग्स मिलने का मामला सामने आया है। राजस्थान और गुजरात एटीएस ने जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 68 पर कार्रवाई की है। इसमें दो युवकों को डिटेन किया है। वहीं उनकी कार को भी जब्त कर लिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार- राजस्थान और गुजरात एटीएस टीम ड्रग्स की तस्करी का इनपुट मिला था। इसके आधार पर नेशनल हाईवे 68 हाथीतला टोल के पास एक कार को रुकवाया गया। उसकी तलाशी लेने पर उसमें से क्रिस्टल नामक करीब 5 किलो ड्रग्स मिली। टीम ने कार में सवार दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस को आशंका है कि ड्रग्स पाकिस्तान से भारतीय सीमा में तस्करी कर लाई जा रही थी, जिसे गुजरात में सप्लाई करने की प्लानिंग थी। फिलहाल सदर थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मामले में फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles