spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भाजपा में शामिल AAP सांसदों पर कार्रवाई की मांग:पंजाब सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा बोले- सदस्यता रद्द करवाने के लिए उठाएंगे कदम




पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम में आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भाजपा में शामिल हुए सात राज्यसभा सांसदों के फैसले को निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इन सांसदों की सदस्यता रद्द कराने के लिए कानूनी कार्रवाई करेगी। यह बात उन्होंने शनिवार को सुनाम विधानसभा क्षेत्र के गांव नमोल में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ऐसे झटकों से डरने वाली नहीं है, बल्कि हर चुनौती से और मजबूत होकर निकलती है। उन्होंने सांसदों के दल बदल पर हैरानी जताते हुए कहा कि राजनीति में धैर्य और अपने सिद्धांतों पर कायम रहना जरूरी है। बोले- नहीं किस दबाव ने राघव को पार्टी छोड़ने पर मजबूर किया उन्होंने सवाल उठाया कि यह समझ से परे है कि संदीप पाठक और राघव चड्ढा को पार्टी छोड़ने के लिए किस दबाव ने मजबूर किया। अरोड़ा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ भी बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व या मुख्यमंत्री इस घटना से परिचित हो सकते हैं, लेकिन यह उनके ध्यान में पहले नहीं था। कैबिनेट मंत्री ने दोहराया कि पार्टी इन सांसदों की सदस्यता निलंबित करवाने और रद्द कराने के लिए उचित कानूनी कदम उठाएगी।
वडि़ंग के बयान पर कसा तंज इस दौरान, अमन अरोड़ा ने पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के उस दावे पर भी तंज कसा, जिसमें उन्होंने कहा था कि 50 ‘आप’ विधायक दल बदल सकते हैं। अरोड़ा ने कहा कि लगता है राजा वड़िंग ने राजनीति छोड़कर ज्योतिष का अध्ययन शुरू कर दिया है। उन्होंने राजा वड़िंग को सलाह दी कि दूसरों के घरों में झांकने की बजाय उन्हें अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए। अरोड़ा ने कहा कि राजा वड़िंग को यह भी पता नहीं चलता कि उनके अपने लोग कब उनका साथ छोड़ जाते हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles