spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भाजपा नेता ने रतिया विधायक पर लगाए अभद्रता के आरोप:अनुसूचित जाति वित्त निगम चेयरमैन को शिकायत दी; धानक समाज की बैठक बुलाने का ऐलान




फतेहाबाद जिले के रतिया में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला सचिव गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने विधायक जरनैल सिंह पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन बलदेव ग्रोहा को सौंपी है। गुरप्रीत सिंह हैप्पी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब विधायक जरनैल सिंह उपायुक्त कार्यालय से बाहर निकल रहे थे। हैप्पी ने उन्हें नमस्ते की, जिसके जवाब में विधायक ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस व्यवहार से उन्हें और उनके समर्थकों को ठेस पहुंची है। धानक समाज की बैठक बुलाने की घोषणा इस घटना के बाद, गुरप्रीत सिंह ने धानक समाज की जल्द बैठक बुलाने की घोषणा की है ताकि पूरे मामले पर चर्चा की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि इस शिकायत को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संज्ञान में भी लाया जाएगा। गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने इस विवाद को सोशल मीडिया पर भी उठाया है, जिसके बाद उनके समर्थकों की ओर से भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इससे रतिया का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। चेयरपर्सन प्रीति खन्ना गुट का करीबी है हैप्पी राजनीतिक गलियारों में इस आरोप को खेमेबंदी से जोड़कर देखा जा रहा है। गुरप्रीत सिंह हैप्पी को नगर पालिका चेयरपर्सन प्रीति खन्ना गुट का करीबी माना जाता है। वहीं, विधायक जरनैल सिंह और खन्ना परिवार के बीच लंबे समय से राजनीतिक मतभेद बताए जा रहे हैं। इस घटना ने शहर में पूर्व चेयरमैन मदन वधवा प्रकरण जैसी स्थितियों की याद दिला दी है। हालांकि, विधायक जरनैल सिंह की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं इस संबंध में जब रतिया विधायक जरनैल सिंह से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles