![]()
हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र में बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया सोना भी बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे ASI जयदीप ने बताया कि शिकायतकर्ता भगवानी देवी निवासी वार्ड नंबर 15, बरवाला ने 16 अप्रैल को दी शिकायत में बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान वार्ड नंबर 16 निवासी गोला पानी पीने के बहाने उनके घर में घुस आया। महिला पर चाकू से किया हमला आरोपी ने घर में घुसते ही रसोई से चाकू उठाकर महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद उसने महिला के हाथ-पैर बांध दिए और मारपीट की। आरोपी महिला के गले से सोने की तबीजी और जेब से करीब 15 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया। जाते समय उसने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। आरोपी गिरफ्तार, सोना की ताबीज बरामद मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर लूटी गई सोने की तबीजी भी बरामद कर ली गई है।
Source link
बुजुर्ग महिला पर हमले और लूट का आरोपी गिरफ्तार:हिसार में चाकू से किया वार, कैश और जेवर लूटकर भागा, सोने की ताबीज बरामद







