![]()
हिसार में गांव गंगवा और आर्यनगर के बीच कॉसमॉस स्कूल के पास शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान आर्यनगर निवासी श्रवण कुमार और गंगवा निवासी सन्नी के रूप में हुई है। दोनों को तुरंत शहर के सपरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद आर्यनगर की तरफ गाड़ी मोड़कर भागे आरोपी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। वारदात को अंजाम देने के बाद बोलेरो चालक गाड़ी को आर्यनगर की तरफ मोड़कर तेज रफ्तार में फरार हो गया। वहां मौजूद कुछ राहगीरों और लोगों ने अपने वाहनों से बोलेरो का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। हादसे की अलग-अलग तस्वीरें… पहले भी एक्सीडेंट करके भागा था स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। यह बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी इलाके में आतंक का पर्याय बनी हुई है। इससे पहले भी इसी गाड़ी से एक्सीडेंट हो चुका है और तब भी चालक गाड़ी समेत मौके से भाग निकला था। रात को भी यही कार दूसरी जगह एक्सीडेंट करके भागी थी। जल्द से जल्द पकड़े जाएं आरोपी: मनोज टाक हादसे की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इधर, घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज टाक माही ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बिना नंबर की इस बोलेरो गाड़ी का पता लगाकर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लग सके।
Source link
बिना नंबर की बोलेरो ने दो बाइकों को मारी टक्कर:हिसार में दो युवक गंभीर गंभीर रूप से घायल, सपरा अस्पताल में भर्ती







