![]()
नागौर और डीडवाना कुचामन जिले में कल देर रात मौसम के बदले मिजाज के बाद तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश का दौर जारी है। सबसे बड़ी ख़बर मेड़ता कृषि मंडी से है जहां भारी बारिश के चलते सेड के बाहर रखा किसानों और व्यापारियों का करोड़ों का माल भीग कर ख़राब हो गया है। यहां सुबह तक़रीबन 9:30 बजे शुरू हुई बारिश तक़रीबन 11 बजे तक चली जोरदार बारिश की वजह से मंडी परिसर में पानी भी भर गया।
डीडवाना के बांठड़ी और उसके आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश के चलते फसलों को भारी नुकशान हुआ है। मौसम विभाग ने दोनों जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।
वहीं नागौर जिले के सोमणा में खम्बे पर बिजली गिरने के बाद कुछ क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई है। डेगाना के चुई गांव में अल सुबह चने के आकार के ओले गिरे। डीडवाना कुचामन में जिले में डीडवाना में सुबह 8 बजे से रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है जबकि नावां में भारी बारिश दर्ज की गई है। दोनों ही जिलों में घने बादल छाए हुए हैं। कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश रुक रुक कर जारी है। नागौर के मेड़ता के अलावा सांजू, रियां बड़ी, पादु कलां, खींवसर सहित कई इलाकों में भी रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज नागौर और डीडवाना कुचामन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के बाद आज मेड़ता और नागौर मंडियों में अवकाश घोषित किया गया था। वहीं मेड़ता में कल के लिए भी मंडी में अवकाश घोषित किया गया है। बारिश की वजह से कई इलाकों में गेहूं की तैयार फसलो को भी नुकसान हुआ है। डीडवाना क्षेत्र में आज सुबह हुई बारिश की वजह से बांठड़ी और रणसिसर क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
Source link






