Related Posts

बाइक की टक्कर से 3 बच्चों के पिता की मौत:सोनीपत में पैदल जा रहा थे; कान में ब्लूटूथ लगाकर मोटरसाइकिल चला रहे थे युवक




सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाइक सवार 3 युवकों ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि बाइक ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के मुताबिक, 65 वर्षीय हरिराम यादव पिपरा, जिला अररिया (बिहार) का रहने वाला था। वह पिछले लगभग 18 वर्षों से जाटीकलां स्थित एक डेयरी पर कार्यरत था और वहीं रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। देर रात वह किसी काम से डेयरी से बाहर गया हुआ था। सड़क पर पैदल जा रहे थे, बाइक ने टक्कर मारी जानकारी के अनुसार, हरिराम यादव सड़क पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां से गुजर रहे थे। आरोप है कि बाइक चला रहा युवक कान में ब्लूटूथ लगाकर लापरवाही से वाहन चला रहा था। अचानक बाइक सवारों ने हरिराम यादव को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने 2 युवक पकड़े गए, ड्राइवर फरार हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बाइक समेत दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि बाइक ड्राइवर मौके से फरार होने में सफल रहा। सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मृतक के एक बेटा और दो बेटियां हैं परिजनों के अनुसार हरिराम यादव परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है और परिवार पर आर्थिक संकट भी मंडराने लगा है। पुलिस कर रही मामले की जांच कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार बाइक ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें